वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी। मदरसा मतलउल उलूम निसवां जैतपुरा में गुरुवार को यूपी मदरसा शिक्षा परिषद बोर्ड एवं यूपी बोर्ड परीक्षा 10, 12 में बेहतर अंक पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विवि की प्रोफेसर शाइस्ता परवीन एवं विशिष्ट अतिथि जैतपुरा थाना में एसआई रागिनी शर्मा ने पुरस्कार दिया। जिले में मुंशी में उच्च अंक पाने वाली छात्रा अजीजा फातिमा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य बानो फैजान और संचालन शाहिना परवीन अंसारी ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाधाचार्य कैसर जहां,नसीम जहां,महमूदा अंसारी, शेतुमा कलाम आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...