वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। मेड फॉर म्यूजिक क्लब की ओर से दीवाली उत्सव शुक्रवार को सारनाथ स्थित सोनावाला शुभ-कुंज में आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने गीत गाए। संदीप सक्सेना , लोकेश शाह, रुपाली, सौरभ, विकास हुडा, गिरीश गुप्ता, गौरव सोनी, संतोष सिंह, सुरेश वाध्या, कैलाश ने सुर लगाए। मनोरंजक खेलों के दौर के बाद रश्मि सोनी और राजन श्रीवास्तव ने भावनृत्य किए। गीतों वाली हाउजी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। आगतों का स्वागत क्विज मास्टर निर्मल जोशी, संचालन रूपाली सोनावाला एवं अनीता दुबे, धन्यवाद ज्ञापन मेजर एसआर सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...