Varanasi News: मुमुक्षु भवन में 30 प्रजातियों के 401 पौधे रोपे
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मुमुक्षु भवन परिसर में सोमवार को संन्यासियों समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। सृजन संस्था की ओर से पौधरोपण अभियान में मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में आंवला का पौधा रोपा। इस अवसर पर 30 प्रजातियों के 401 पौधे रोपे गये।विधायक ने कहा कि तीव्र शहरीकरण के कारण पौधरोपण के लिए खाली जमीन की उपलब्धता सीमित रह गई है। ऐसे में सघन वन समय की जरूरत बन गये हैं। मुमुक्षु भवन में 100 वर्गमीटर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन पौधरोपण किया गया। सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान सृजन के उपाध्यक्ष मदनराम चौरसिया, मुमुक्षु भवन के सचिव कृष्ण कुमार काबरा, मनीष पांडेय, हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के संयोजक मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.