वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। महमूरगंज इलाके में गुरुवार को नए ज्वैलरी शॉप के शुभारंभ के दौरान सूचना वायरल हुई कि शाम छह बजे दुकान से संबंधित पोस्ट या रील दिखाने पर या खरीदारी करने पर उपहार मिलेगा। अचानक भीड़ लगने की सूचना पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार पहुंचे। शोरूम संचालक को जाम न लगाने की हिदायत दी। महमूरगंज आकाशवाणी तिराहे पर सिगरा पुलिस ने बुलेट पकड़ी। इंस्पेक्टर सिगरा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सूरजकुंड निवासी रविकांत चौरसिया के नाम से बाइक थी। उसमें दो साइलेंसर लगे थे। उसमें से गोली चलने जैसी आवाज निकल रही थी। बुलेट किशोर चला रहा था। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...