Varanasi News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रतीकात्मक 'शवयात्रा' निकाली। चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त तत्काल इस्तीफा दे, एसआईआर प्रक्रिया रद्द की जाए। बैलेट पेपर सें चुनाव कराए जाएं। चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राहुल राज, विकास चौहान आदि थे। यह भी पढ़ें- Balia News: आईपीएस और गोंगपा ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.