वाराणसी, अगस्त 5 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लोगों की जान से कोई लेना-देना नहीं है। अगर होता तो वे नरिया से लंका तकआईपीडीएस बॉक्स और तार शिफ्टिंग के काम में लापरवाही नहीं बरतते। सुरक्षा मानकों को इस तरह नजरअंदाज नहीं करते लेकिन उन्होंने वह सबकुछ किया जिससे किसी की भी जान जा सकती है। मुख्य केबल को मीटर के बीच से काटने और नए सर्विस केबल के बजाय साधारण तार पर टेपिंग से काम चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके 'कारनामे' का खुलासा हुआ। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, वायरल वीडियो ने मुख्य अभियंता कार्यालय से लेकर पूर्वांचल डिस्कॉम मुख्यालय में हंगामा बरपा रखा है। काम में लापरवाही से मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा बेहद खफा हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंत...