वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने रविवार को दशाश्वमेध और भेलूपुर क्षेत्रों के आधा दर्जन दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने एयर शो के मद्देनजर बिजली विभाग की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने बिजली सुरक्षा के उपायों की जानकारी ली। साथ ही, उस स्थान को देखा जहां से पंडालों की बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अभियंताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चीफ ने अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया कि एयर शो से पहले बिजली से संबंधित सभी काम पूरे कर लिए जाएं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दुर्गा पूजा में निर्बाध, सुरक्षित व गुणवत्ता पूर्ण होगी विद्युत आपूर्ति : कार्यपालक अभियंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...