वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बड़ालालपुर स्थित टीएफसी सभागार में बुधवार को 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के शुभारंभ और डीबीटी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई भी परखी। कार्यक्रम स्थल पर लगे निपुण भारत स्टॉल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बच्चों से 'इमला' पढ़वाया और धाराप्रवाह पढ़ने वाले दोनों बच्चों और उनकी शिक्षिका की सराहना की। निपुण भारत स्टॉल पर प्राथमिक विद्यालय मढ़वां की शिक्षिका दीपशिखा सिंह के निर्देशन में इसी स्कूल के छात्र लक्ष्य पटेल और सेवापुरी के प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर के छात्र रितिक चौहान मौजूद थे। बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके कहने पर निपुण तालिका को पढ़कर सुनाया। यह भी पढ़ें- जिले के 15 हजार शिक्षकों को मिलेगा ...