Varanasi News: मुख्तार के गुर्गों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
वाराणसी, नवम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देश पर तीनों जनपदों में संगठित अपराध और माफिया को आर्थिक चोट पहुंचाने का अभियान जारी है। जनवरी से अक्तूबर तक जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में मादक पदार्थों, शराब तस्करी और गो-तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पुलिस ने करोड़ों की संपत्ति कुर्क की। गाजीपुर में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत 24.59 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें मुख्तार अंसारी गैंग के आईएस 191 के सरगना के शॉर्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की पत्नी सरिता राय की सात करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल है। उसका साढ़े नौ करोड़ का होटल पहले ही जब्त हो चुका है। धोखाधड़ी में विनोद कुमार गुप्त की 4.40 करोड़ और नशे के कारोबारी सुरेंद्र यादव की 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। मुख्तार अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.