Varanasi News: मुखबिरी के शंका में युवक की पिटाई
वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा तिराहा स्थित अंग्रेजी शराब ठेका के पास गुरुवार रात एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घायल युवक ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। युवक ने बताया कि मारपीट करने वाले उसका पर्स और मोबाइल भी लेकर चले गए। कलेक्ट्री फार्म (लहरतारा) निवासी अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गोलगड्डा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास रात करीब 11:00 बजे खड़ा था, तभी वहां पांच-छह की संख्या में लोग पहुंचे और उसे मारने लगे। आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले गोलगड्डा पर गांजा बेचते हैं, सभी ने उसे पुलिस का मुखबिर समझ कर पिटाई की। सूचना पर आदमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तबतक मारपीट करने वाले भाग गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.