वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: ​वाराणसी। सावन के पहले दिन नगर निगम ने मीट-मांस की दुकानें खोलने पर कार्रवाई की। कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद खुली मिली तीन दुकानों को बंद कराया गया और 24500 रुपये जुर्माना वसूला गया। ​पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में अभियान के दौरान भोजूबीर क्षेत्र में अवैध रूप से मीट बेच रहे एक विक्रेता पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया गया। शिवपुर में एक विक्रेता से 4500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया, जबकि ​अंधरापुल में मीट-मांस बेचने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने और आसपास गंदगी फैलाने के आरोप में 10000 रुपये जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- Mathura News: पूरे श्रावण मास में सोमवार को नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें : धर्मवीर यह भी पढ़ें- 108 कारोबारियों पर 22.72 लाख की जुर्माना

ह...