वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। थाना क्षेत्र के राने गांव में मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान पशुशाला की कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक जिलाजीत भारती मलबे में दब गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। राने (मिर्जामुराद) गांव निवासी शिवपूजन भारती का पुत्र जिलाजीत भारती मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान घर के पीछे जा रहा था। इसी दौरान पशुशाला की कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। हादसा देख उसकी मां के शोर मचाने पर दोनों भाई मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत भाइयों ने फावड़े से मलबा हटाकर करीब एक घंटे बाद जिलाजीत को बाहर ...