Varanasi News: मिर्जामुराद में गर्भवती बहू से मारपीट, बचाने पहुंची सास पर कुल्हाड़ी से हमला, मुकदमा दर्ज
वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर (बरमपुर) गांव में रविवार को पांच माह की गर्भवती महिला से मारपीट और उसे बचाने पहुंची सास पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में सास और बहू दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने दो दिन बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शशि देवी की बहू सोनी पत्नी राजकुमार रविवार को गांव में दूध खरीदने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में हरिशंकर, उसकी पुत्रियां चंचल व आंचल और पत्नी ने सोनी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सोनी पांच माह की गर्भवती है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पेट पर भी वार किया।घटना की जानकारी होने पर शशि देवी बहू को बचाने पहुंचीं। इस दौरान हरिशंकर ने कुल्हाड़ी से शशि देवी के सिर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.