वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिवपुर मिनी स्टेडियम में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य सोमवार को भूमि पूजन के साथ आरंभ हो गया। समिति के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन की। पूजन के उपरांत समिति की ओर से अनुरोध पत्र जिला प्रशासन को दिया गया। इसमें अनुरोध किया गया है कि इस वर्ष प्रशासन समय रहते मैदान से जलनिकासी, सफाई एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर दे। पिछले वर्ष बारिश के कारण मैदान में पानी भरने और कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि शिवपुर का यह दुर्गा पूजा पंडाल नगर के प्रमुख और आकर्षण के केंद्र रहने वाले पंडालों में शुमार है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: धुर्वा बस स्टैंड में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां मां दुर्गा ...