Varanasi News: मालवीय पुल पर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। रांची निवासी 35 वर्षीय चंदन कुमार ने शुक्रवार को मालवीय पुल के रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले उसने रेलवे ट्रैक से वीडियो बनाकर अपने भाई को रांची भेज दिया। वीडियो मिलते ही भाई ने तत्काल एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह को सूचना देकर चंदन की जान बचाने की गुहार लगाई। एसीपी कोतवाली ने पुलिस बल को मालवीय पुल की ओर रवाना किया। सूजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल पहुंचे। चंदन कुमार को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें सुरक्षित रेलवे पुल से नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें सूजाबाद चौकी ले आई। फिलहाल पुलिस द्वारा चंदन की काउंसलिंग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.