Varanasi News: मालवाहक के पिछले हिस्से में भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग रोड हरपुर के पास रविवार की तड़के सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे हरहुआ से रखौना की तरफ जा रहा ट्रक संख्या किसी मालवाहक के पीछे से हिस्से में जा भिड़ा। ट्रक चालक केबिन में दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।चालक की पहचान रामतेज (40) पुत्र रामचरन (निवासी ग्राम नगवा तीर, थाना धनपतगंज, जनपद सुल्तानपुर) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी हाथी बाजार ले गई। डॉक्टरों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। एसआई प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों और ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना पर वाहन मालिक भी मौके पर पहुंच गया था। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.