वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: चौबेपुर। प्रदेश का राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को हंसराज विश्वकर्मा मार्कण्डेय महादेव धाम (कैथी) पहुंचे। उन्होंने मंदिर में बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य पुजारी मुन्ना गुरुजी ने उन्हें विधि-विधान से दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह 'गुड्डू' और शशांक सिंह मौजूद रहे। मंदिर परिसर में लोगों ने उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...