Varanasi News: मारवाड़ी समाज के युवा मेधावियों का सम्मान
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को मारवाड़ी समाज ने युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया। समारोह में उन मेधावियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी अंक पाए। प्रतिष्ठापरक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का भी सम्मान हुआ। इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और डॉक्टर की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं का भी मान हुआ। मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने विद्यार्थियों के प्रति शुभकामना प्रकट की। कहा कि मारवाड़ी समाज के लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, आरके चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल और दीपक बजाज ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: देश के बेहतर भविष्य के लिए योग्य युवाओे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.