वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, वसं। आपसी विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने कारोबारी पिता और उसके पुत्र को हिरासत में लिया है। कारोबारी की पत्नी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग रंगदारी मांग रहे थे। इसकी शिकायत पर आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस उल्टे उसके पति और पुत्र को ही पकड़ लिया है। लोहटिया के नरहरपुरा की बबिता गुप्ता के अनुसार, उनके पति श्यामजी गुप्ता लोहे का कारोबार करते हैं। 26 अक्तूबर को दो युवक दुकान पर आकर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। श्यामजी ने इसे मजाक समझकर अनसुना कर दिया था। सोमवार शाम को श्यामजी गुप्ता अपने ई-रिक्शा चालक के साथ बक्सा लेकर सड़क पार कर रहे थे। उसी समय कोतवाली निवासी विशाल सेठ और राजमंदिर निवासी रितेश सिंह ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही रंगदारी क...