Varanasi News: मारपीट के दौरान महिला की चेन छीनने का आरोप, मुकदमा दर्ज
वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में मारपीट, चेन छीनने और धमकी देने का मामला सामने आया है। डाफी स्थित अशोकपुरम कॉलोनी निवासी पूजा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजा सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ कार से एक रेस्तरां जा रही थीं। आरोप है कि सीर गेट से सिंहद्वार की ओर जाते समय कुछ लोगों ने उनकी कार को रोककर उस पर हमला करना शुरू कर दिया। चालक द्वारा वाहन रोकने पर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। चालक को बचाने के लिए पूजा सिंह, उनके पति और उनकी गर्भवती भाभी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनकी गर्भवती भाभी को धक्का देकर गिरा दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.