वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। नदेसर स्थित अभिलाषा कॉलोनी में युवक से मारपीट और मोबाइल तोड़ने के बाद घर का घेराव कर परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी राजेश कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजेश त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि दो सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उनका पुत्र मन त्रिपाठी घरेलू काम से वरुणा पुल की ओर जा रहा था। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हनुमान मंदिर और एटीसीएल टावर के समीप रिशु और सुजल ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद 10-12 युवक अभिलाषा कॉलोनी पहुंचे। राजेश के घर का घेराव कर परिवार को धमकाने लगे। सूचना पर राजेश ताज गंगा होटल से सुरक्षा गार्डों के साथ घर पहुंचे। बातचीत के दौरान मारपीट की धमकी देने, गार्ड से हाथापाई तथा परिवार से गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास ...