वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। सामनेघाट स्थित गायत्री नगर कॉलोनी के अभय कुमार पाल की शिकायत पर लंका पुलिस ने कोचस, रोहतास (बिहार) के चितरंजन शर्मा, मधुबनी के श्रीभगवान सिंह और उनके चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि बीते 15 सितंबर की सुबह गढ़वा घाट आश्रम की तरफ टहलने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी उनकी पत्नी का फोन आया कि घर पर तीन लोग आए हैं। उनकी माताजी को जबरन घर से ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। माताजी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। सूचना के बाद वह पहुंचे और गाड़ी रोक ली। गाड़ी से उतरे तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...