वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। बिहड़ा गांव के पावर हाउस (मिर्जामुराद) के पास हाइवे की सर्विस रोड पर शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में भदोही निवासी 40 वर्षीय मीरा उपाध्याय की मौत हो गई। उनका बेटा कृष्णा उर्फ शिवम जख्मी हो गया। मीरा उपाध्याय आजमगढ़ स्थित मायके में छठ मनाने निकली थीं। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव (भगवानपुर) निवासी कृष्णा अपनी मां मीरा को बाइक पर लेकर वाराणसी जा रहा था। कछवांरोड से औराई की जा रही दूसरी बाइक से आमने सामने उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार मां बेटा सड़क पर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: दो बाइक की टक्कर में मां की मौत, पुत्र गंभीर सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों को भदवर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्स...