वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मानसून के बाद तत्काल प्रभाव से खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। सोमवार को भेलूपुर स्थित जलकल विभाग कार्यालय में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को फिर से इसकी समीक्षा की जाएगी। बैठक में यह बात सामने आई कि कई कार्य पूरे हो गए हैं, लेकिन जेई समय पर मेजरमेंट बुक में प्रविष्टि नहीं कर रहे हैं। ऐसे में फाइलें अटकी हुई हैं। नगर आयुक्त ने 15 सितंबर तक सभी पूर्ण हुए कार्यों को दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: जन्माष्टमी पर बेहतर हो सफाई, स्ट्रीट लाइटें ठीक कराएं जलकल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर बातचीत में नगर आयुक्त ने सभी पानी टंकी परिसर...