वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के सहयोग से लगे शिविर में 16 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में अस्पताल के निदेशक डॉ. सीपी मल्ल ने भी रक्तदान किया। उनके साथ डॉ. दिव्या गुप्ता और पलक खेमका समेत 10 पुरुष और छह महिला कर्मियों ने रक्तदान किया। इसके अलावा रक्तदान करने वालों में आरके त्रिपाठी, कुलदीप शाह, राकेश सिंह, राकेश यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...