Varanasi News: मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट वितरित
वाराणसी, जुलाई 29 -- Varanasi News: वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से बुधवार ईएसआईसी अस्पताल में 'मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट वितरण' किया गया। कार्यक्रम संयोजक बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीएम गुप्त, डॉ. शवांक दूबे ने स्वस्थ मातृत्व, नवजात शिशु की देखभाल तथा पोषण का महत्व बताया। क्लब अध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा करना, बल्कि समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। अनूप कुमार नागर, पंकज कुमार सेठ, अजय कुमार, रविनंदन तिवारी, अवधेश वर्मा, शिखा पंड्या, प्रज्ञा वर्मा, डॉ. स्वाति वर्मा, डॉ. रुचि बिंद्रा, डॉ. वसुंधरा, डॉ. शाइस्ता, डॉ. अख्तर आलम, डॉ. विवेक, डॉ. रमाशंकर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.