वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बड़ागणेश (लोहटिया) स्थित शीतला माता मंदिर के वार्षिक शृंगार पर विराट बिरहा दंगल 'रसमंजरी' का आयोजन होगा। यह दंगल इस वर्ष अपनी 59वीं वर्षगांठ पूर्ण कर रहा है। आयोजन एक अक्तूबर से शुरू होगा और अगले दिन सम्मान समारोह होगा। मंगलवार को बड़ागणेश स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में शीतला माता मंदिर प्रबंध समिति के उप मंत्री विष्णु शर्मा और सांस्कृतिक मंत्री सौरभ यादव ने यह जानकारी दी। बताया कि गुरुवार को बड़ागणेश स्थित लोहटिया में नरसिंह चौतरा के समीप 'रसमंजरी' लोकगीत प्रतियोगिता होगी। शाम 5 बजे से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। भगवानी कीर्तन महिला मंडल पचरा गायन करेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीकेएम की प्रो. आशा यादव और विशिष्ट अतिथि सयुस के प...