वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के न्यायाधीश बाबा लाटभैरव की विवाह रस्म शनिवार को पूरी हुई। सिर पर मऊर (मौर) बांधकर दूल्हा बने बाबा भव्य रथ पर सवार हुए तो हर नजर उनकी ओर रही। उनके विशाल रजत मुखौटे के दमकते नेत्रों की लालिमा अद्भुत रही। रिमझिम बारिश के बीच बारात की तैयारी दोपहर में ही शुरू हो गई। शाम चार बजे गाजे-बाजे के साथ वह इन्ना माई की गली से निकली। यह भी पढ़ें- Varanasi News: लाटभैरव के दरबार में छाई मेंहदी की लालीविवाह की धूमधाम श्रीकपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल के नारियल फोड़ने के बाद बाराती आगे बढ़े। बाबा के मुखौटे को पारंपरिक रूप से कंधे पर लेकर भक्त गली से सड़क मार्ग तक पहुंचे। उन्हें भव्य रथ पर विराजमान कराया। हाथी-घोड़े, ऊंट, शहनाई, बैंड-बाजे, डीजे और डमरू द...