Varanasi News: माइक्रो प्लान न होने से पाइप बिछाने का काम रोका गया
वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जल निगम की लापरवाही से 22 वार्डों में सीवर और पेयजल पाइप बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना का काम रोक दिया गया है। 2161 करोड़ की इस योजना का काम करने के लिए जल निगम के अधिकारियों के पास कोई माइक्रो प्लान नहीं था। जिससे नगर निगम प्रशासन ने काम रुकवा दिया है। साथ ही बिना ठोस कार्ययोजना के कार्य शुरू न करने को कहा है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 14 जून को बंगाली टोला, जंगमबाड़ी, बागहाड़ा, शिवाला और नगवां वार्डों में इस कार्य का शिलान्यास किया था। जिसके बाद जल निगम ने कार्य शुरू कराया। लेकिन जब वार्डवार कार्ययोजना के बारे में रिपोर्ट मांगी गई तो जल निगम के अफसर नहीं दे सके। शहर में नए सिरे से सीवर और पाइप का नेटवर्क बिछाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। अमृत-2....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.