Varanasi News: मां दक्षिणेश्वरी काली का हुआ शृंगार
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी। गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि, बुधवार को भोजूबीर स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में विधिवत शृंगार किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में दैनिक पूजन-आरती के बाद मां का विशेष शृंगार हुआ। नूतनवत्र, आभूषण आदि के बाद माता को रजत मुंडों की माला धारण कराई गई। मंदिर प्रांगण को कामिनी और अशोक की पत्तियों तथा गेंदा, बेला, गुलाब आदि फूलों से सजाया गया। सांझ ढलते ही रंगबिरंगे विद्युत झालरों से मंदिर परिसर जगमग करने लगा। रात्रि में मां की सवा किलो कपूर और 109 बाती से आरती उतारी गई। समस्त अनुष्ठान महंत गोपाल गिरि के सानिध्य में हुआ। व्यवस्थापक राजेश गिरि, अथर्व गिरि, आरती गिरि एवं आद्या गिरि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.