वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह ए बनारस में मंगलवार को युवा वादक कुमार सारंग चौधरी ने संतूर वादन प्रस्तुत किया। इनके साथ तबला पर पिता पं. ललित कुमार और डॉ अमित ईश्वर ने संगत की। संतूर वादन का आरंभ राग भैरव में रूपक ताल में निबद्ध रचना और समापन राग मेघ मे निबद्ध धुन से हुआ। सुबह ए बनारस के संस्थापक सचिव डॉ रत्नेश शर्मा ने कलाकार को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...