वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भदऊ चुंगी जीटी रोड पर शुक्रवार रात एक ट्रेलर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। आंखों के सामने बच्चे की मौत देख मां दहाड़े मार कर रोने लगी। ट्रेलर काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य में लगा था। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। भदऊचुंगी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झोपड़ी में गोलू विश्वकर्मा का परिवार रहता है। वह चाकू और कैंची की धार तेज कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोलू को दो बेटे 10 साल का आकाश और छह साल का धनराज था। रात करीब 8:15 बजे धनराज सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। चालक राजघाट पुलिस पिकेट के पास ट्रेलर खड़ा कर भागने कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आदमपुर इंस्प...