वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। ग्राम्यांचलों में बुधवार को तालाब-पोखरों और नहरों में विधि-विधान से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चौबेपुर, जक्खिनी, मिर्जामुराद और सेवापुरी क्षेत्र में विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। देवी मां के जयकारे के साथ भक्त प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। चौबेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सोनबरसा तालाब में बुधवार को दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। चंद्रावती, मुनारी, धौरहरा समेत कई गांवों की करीब 35 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। क्षेत्र में कुल 44 प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित की गईं। प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा 23 अक्टूबर को विसर्जित होगी। विसर्जन स्थल पर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसआई राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, दुर्गेश कुमार मिश्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Varanas...