वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को शुक्रवार को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी के अनुसार आशापुर का सुशील सिंह चौहान अक्सर महिला का पीछा करने के साथ अश्लील हरकत करता था। पति के विरोध करने पर वह फंसाने की धमकी देता था। 17 जून को महिला सामान लेने के लिए घर से निकली तो आरोपी उसका पीछा करने लगा। एक पीपल के पेड़ के पास दुष्कर्म किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...