वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी। लहरतारा इलाके (मंडुवाडीह) में सोमवार को शोहदों ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता ने तहरीर में क्षेत्र के विकास उर्फ करिया और आकाश उर्फ गोरख को नामजद किया। उसका आरोप है कि वह घर जा रही थी तो दोनों युवकों ने उससे छेड़खानी की। उसके विरोध करने पर उन्होंने मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...