वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। महिला से छेड़खानी करने के आरोप में चेतगंज पुलिस ने मध्यमेश्वर इलाके के पार्षद भइयालाल यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला से वह बात करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। महिला के पति का निधन हो चुका है। महिला ने आरोप लगाया कि पार्षद उसे परेशान करते हैं। लगातार फोन कर बातचीत के लिए दबाव बना रहे थे। बात न करने पर खुदकुशी की धमकी दे रहे थे। महिला ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी भइयलाल यादव नक्काश भूतभैरव (कोतवाली) के निवासी हैं। उनको कबीरचौरा के पास से गिरफ्तार किया गया। उधर, गिरफ्तारी की जानकारी होते ही दर्जनों लोग चेतगंज थाने पर जमा हो गए थे। भइयालाल यादव के भाई पार्टी में प्रदेश स्तर...