वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर रविवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की देवरानी के पिता संजय प्रजापति, भाई किशन और पड़ोसी मुकुट प्रजापति उनके दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़िता और उसकी सास ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि संजय और किशन ने पीड़िता के बाल पकड़कर खींचे, उसके कपड़े फाड़े। अश्लील हरकतें और मारपीट की। घर से नकदी और गहने ले जाने तथा शिकायत पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जमीन विवाद में महिला को धमकी, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...