Varanasi News: महिला मंडल ने मनाया 'तीज तरंग'
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। श्री अग्रसेन युवा मंच द्वारा संचालित एवं संरक्षित श्री अग्रसेन माधवी महिला मंडल की ओर से आसभैरव स्थित अग्रवाल भवन में 'तीज तरंग' का बुधवार को आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के नमन से हुआ। अनन्या अग्रवाल ने नृत्यमय गणेश वंदना की। मुख्य अतिथि डॉ.तन्वी अग्रवाल, मंडल की अध्यक्ष आयुषी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। संचालन खुशबू अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन ईशा अग्रवाल ने किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भाविप काशी ने मनाया 'उमंगोत्सव'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.