वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: वाराणसी। हुकुलगंज बर्फ फैक्ट्री वाली गली में गुरुवार शाम 38 वर्षीय गुंजा सोनकर ने फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शादी न होने से वह अवसादग्रसित थी। गुंजा अपने दो भाइयों मनोज और रूपेश के परिवार के साथ रहती थी। गुंजा के लिए कई रिश्ते आए लेकिन शादी नहीं हो सकी। इसे लेकर वह परेशान रहती थी। गुरुवार शाम मनोज की पत्नी कहीं निकली थी, जबकि रूपेश अपनी पत्नी के साथ बाहर गया था। इस दौरान गुंजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शव की अंत्येष्टि की तैयारी में थे, तब तक किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...