Varanasi News: महिला दुकानदार की चेन छीन भागे बदमाश
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लमही इलाके में मंगलवार को किराना दुकान पर बैठी महिला के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। दुकान पर सामान खरीदने के बहाने पहुंचे बदमाशों में से एक ने महिला को निशाना बनाया और चेन छीनकर साथी के साथ फरार हो गया। लमही निवासी सत्यम जायसवाल के मुताबिक उनके घर में ही किराना दुकान है। मंगलवार को उनकी मां गायत्री देवी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर दुकान पर आया और बाहर से तंबाकू की पुड़िया मांगा। गायत्री देवी सामान देने के लिए जैसे ही कुर्सी से उठकर मुड़ीं, युवक ने उनका बाजू पकड़ लिया और गले में पहनी चेन जबरन छीन ली। महिला ने विरोध किया तो बदमाश ने धमकी दी और बाइक पर बैठकर साथी के साथ फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.