Varanasi News: महिला दुकानदार की चेन छीन भागा बदमाश
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: सारनाथ, संवाददाता। मवइया स्थित जनरल स्टोर की दुकान पर बैठी एक वृद्ध महिला के गले से एक बदमाश रविवार को सोने की चेन छीनकर भाग गया। पुत्र ने सारनाथ थाने पर तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से जांच में जुट गई। मवइया की 72 वर्षीय द्रौपदी देवी का जनरल स्टोर है। वह दुकान पर बैठी थीं। रविवार सुबह एक युवक आया। सबसे पहले उसने चिलम की मांग की। महिला ने कहा कि नहीं है। इसके बाद वह चला गया। कुछ देर बाद वह फिर आया और शैंपू मांगा। इस दौरान अचानक गले से चेन नोचकर भाग गया। जब वृद्धा चिल्लाई तो आस-पास के लोग जुट गए। महिला के पुत्र राजू जिंदल ने बताया कि वह जनवरी में ही सोने का चेन अपनी मां को दिलवाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.