वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट थानाक्षेत्र स्थित वरुणा गार्डन सोसाइटी में ड्यूटी कर रही महिला सुरक्षा गार्ड ने सोसाइटी के सुपरवाइजर पर बदसलूकी, अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सुपरवाइजर ओमप्रकाश गिरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चोलापुर क्षेत्र में रहने वाली गार्ड ने बताया कि वह 13 अगस्त को सोसाइटी में ड्यूटी कर रही थी। उसी दौरान सुपरवाइजर ओमप्रकाश पहुंचा और अभद्रता करने लगा। सुपरवाइजर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। यह भी पढ़ें- मालिक ने महिला कर्मचारी से की जोर जबरदस्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...