वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। मढ़वां स्थित पुष्पराजनगर कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से मारपीट और बेटे को दूसरे कमरे में बंद कर पीटने का आरोप देवर और उनके पुत्रों पर लगाया गया है। दीपिका शर्मा की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया कि 25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे देवर कमलेश कुमार शर्मा और उनके पुत्र ऋषभ शर्मा, हेमंत शर्मा व हिमांशु शर्मा कमरे में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देवर ने अपने पुत्रों से उसे जान से मारने के लिए भी ललकारा। इसी दौरान महिला के बेटे अक्षत शर्मा ने विरोध किया तो ऋषभ उसे जबरन दूसरे कमरे में ले गया और मारपीट कर बंद कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया। मारपीट के दौरान उसकी बाली और नाक की कील टूटकर गिर गई। मोबाइल फोन भी तो...