वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र निवासी महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को सात वर्षों से सोशल मीडिया पर लगातार परेशान करने के मामले में पुलिस ने उनके रिटायर डीएसपी पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। वह शहर के ही एक कॉलेज में शिक्षण कार्य करती हैं। उनके पिता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लगातार संदेश भेजता है। ब्लॉक करने के बाद नई आईडी बनाकर दोबारा संपर्क की कोशिश करता है। 30 जून को अनजान ई-मेल आईडी से कॉलेज प्रशासन से बेटी के पद और उपस्थिति से संबंधित जानकारी मांगी। आशंका है कि आरोपी उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। यह भी पढ़ें- महिला को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे उत्पीड़न के कारण बेटी तनाव और भय के माहौल में जी रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...