वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा की ओर से मेकअप एवं ग्रूमिंग कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। मुगलसराय की मेकअप आर्टिस्ट अवनिका ने सदस्यों को दैनिक एवं विशेष अवसरों के अनुरूप मेकअप करने की आधुनिक तकनीकों, त्वचा की देखभाल, सही कॉस्मेटिक उत्पादों के चयन तथा सौंदर्य को प्राकृतिक रूप से निखारने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष सरोज तुलस्यान, प्रीति बाजोरिया, चंदन खेमका, मधु तुलस्यान, श्वेता केडिया, सुजाता बाजोरिया, नैना, मीना गोयल आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...