वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लक्ष्मीकुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 16 दिवसीय अनुष्ठान मेले के समापन पर महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली सहित सभी विग्रहों का छप्पन भोग शृंगार सोमवार को किया गया। महंत शंकर पुरी महाराज के निर्देशन में महालक्ष्मी मंदिर को विभिन्न पुष्पों से सजाया गया। सायंकाल भोजपुरी गायिका शैलबाला ने 'किसने सजाया है तुझको मैया', डॉ.अमलेश शुक्ला ने 'लक्ष्मीकुंड की लक्ष्मी मैया सुख बरसाती है', बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने 'लक्ष्मीकुंड मैया का 56 भोग शृंगार है सजा दरबार है' भजन सुनाए। ज्योति माही, मिर्जापुर के जय चौरसिया, अर्चना तिवारी, शशि कला भारती, आस्था शुक्ला, रंजना राय आदि ने भी भजन सुनाए। तबला पर बबलू मिश्रा, ढोलक पर वीरेंद्र वीर, कीबोर्ड पर संतोष मौर्य, पैड पर राहुल विवेक ने संगत की। कला...