वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी,मुख्य संवाददाता। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को टाउनहाल के अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में कुलदेवी महालक्ष्मी पूजनोत्सव समारोह का शुभारंभ पंच प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा और महापूजन के साथ हुआ। कौस्तुभ गर्ग, पूजा गर्ग, प्रतीक अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल ने पूजन किया। आचार्य पं. विकास महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश कुलदेवी महालक्ष्मी, माता सरस्वती, माता काली एवं हनुमान जयंती के अवसर पर महाबली हनुमान की विशेष आराधना के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत, संचालन महामंत्री सुयश अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभव गर्ग ने किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लक्ष्मी पूजनोत्सव की मची है धूम संस्था के संरक्षक अजय कृष्ण अग्र...