Varanasi News: महाभारत में भारतीय ज्ञान परंपरा का अक्षय भंडार
वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू स्थित भारत अध्ययन केंद्र में गुरुवार को पद्म विभूषण प्रो. डीपी चट्टोपाध्याय स्मृति व्याख्यान में 'महाभारत : भारतीय ज्ञान परंपरा के विशेष संदर्भ में' विषय पर व्याख्यान हुआ। केंद्र समन्वयक प्रो. शरदिंदु कुमार तिवारी ने कहा कि महाभारत भारतीय ज्ञान परंपरा का ऐसा अक्षय भंडार है, जिसमें जीवन, समाज, राजनीति, दर्शन, साहित्य, नैतिकता और लोकसंस्कृति के विविध आयाम समाहित हैं। महाभारत केवल युद्ध की कथा नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दृष्टि और सांस्कृतिक चेतना का व्यापक ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत के माध्यम से वेदों के ज्ञान और दर्शन को व्यापक समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसी कारण महाभारत को पंचम वेद की संज्ञा भी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि गीता महाभारत के भीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.