वाराणसी, जुलाई 20 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल और महामंत्री रजनीश कन्नौजिया होंगे। रविवार को उनका निर्विरोध चयन किया गया। अन्य पदाधिकारियों को भी सर्वसम्मति से चुना गया। जाने-माने उद्यमी आरके चौधरी और श्रीनारायण खेमका को संरक्षक बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दिवंगत उद्यमी प्रेम मिश्र का योगदान याद किया। कहा कि उनका समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ के सभागार में रविवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति की साधारण सभा हुई। चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल और यूआर सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-28 की कार्यकारिणी गठित हुई। राहुल मेहता-कोषाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल-संगठन महामंत्री, अनुज डिडवानिया-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोकुल शर्मा, अंजनी मि...