वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अमावस्या तिथि पर महादेव की काशी में महाकाली की आराधना मध्यरात्रि में विधान पूर्वक की गई। महानिषि पूजा का मुख्य केंद्र देवनाथपुरा स्थित शवशिवा काली मंदिर रहा। वहीं काशी के बंगीय समाज की ओर से काली प्रतिमाएं प्रतिष्ठित कर विधान पूर्वक पूजन किया गया। एक ही विग्रह में विद्यमान शिव और काली की पूजा को बंगीय समाज के लोग शवशिवा काली मंदिर में जुटे। शहर के पांडेय हवेली, सोनारपुरा, भेलूपुरा क्षेत्र के बंगीय दुर्गापूजा पंडालों में भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। देवनाथपुरा स्थित नवसंघ में मां काली की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मां काली का आह्वान कर उत्सव का श्रीगणेश, हुई महानिशा की पूजा बनारस की तंग गलियों में साज के साथ करीब 12 फुट क...